उरी हमला: क्रिकेट के बाद अब पाकिस्‍तान के साथ बैडमिंटन भी नहीं खेलेगा भारत

By Staff

नई दिल्ली। आतंक को बढ़ावा देने से बाज नहींं आने वाले भारत के पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान को अलग-थलग करने की ओर एक और अहम निर्णय लिया गया है। बीएआई यानी भारतीय बैडमिंटन संघ ने 8 से 21 अक्‍टूबर तक होने वाली पाकिस्‍तान इंटरनेशनल सीरीज का बाहिष्‍कार करने का फै‍सला लिया है।

PoK में पाकिस्‍तान का अत्‍याचार जारी, ISI और पाक फौज के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

उरी आतंंकी हमला है वजह

आपको बता दें कि पठानकोट हमले के बाद पाकिस्‍तान को बार-बार आगाह करने के बावजूद वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। उरी में आतंकी हमले के बाद से भारत ने सख्‍ती रवैया अख्तियार किया और अब उसे अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अलग करने की तरफ कदम बढ़े हैं।

PICS: देखिए महात्‍मा गांधी को कौन-कौन श्रद्धांजलि देने पहुंचा राजघाट

भारत-पाक रिश्‍ते में तनाव का माहौल

इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से कोई भी खिलाड़ी हिस्‍सा नहीं लेगा। बीएआई के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर अखिलेश दासगुप्‍ता ने कहां कि दोनों मुल्‍कों के बीच तनाव का माहौल है। उन्‍होंने कहा कि बीएआई भारतीयों की भावनाओं का सम्‍मान करता है और उरी हमले पर पूरा बैं‍डमिंटन परिवार चिंतित है।

पाक संग नहीं खेलेंगे क्रिकेट

इससे पहले बीसीसीआई मुखिया अनुराठ ठाकुर ने भी साफ किया था कि जब तक पाकिस्‍तान सुधरता नहीं है, तब तक हम उसके साथ क्रिकेट नहीं खेलेंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने आईसीसी से भारत और पाकिस्‍तान को अलग ग्रुप में रखनेे की मांग की थी।

Story first published: Sunday, October 2, 2016, 13:58 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+