गौर हो कि ज्वाला पर अनुचित सजा की मांग करने पर पूर्व और वर्तमान खिलाडि़यों ने संघ की आलोचना की थी। जिस पर संघ ने कमेटी बनाकर मामले की रिपोर्ट एक महीने में देने की बात की है। इस दौरान ज्वाला किसी भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगी। संघ की अनुशासन समिति ने ज्वाला पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, जिसका फैसला उन्होने संघ के अध्यक्ष पर छोड़ दिया था।
गठित की गई समिति ज्वाला को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी, जिस पर अनुशासन समिति द्वारा प्रस्तावित सजा पर उनसे जवाब मांगा जाएगा।