तीन घंटे की मूसलाधार बारिश के कारण अंबेडकर स्टेडियम में खेल के लायक स्थिति नहीं रह गई थी। एक मैच के टाले जाने के कारण टूर्नामेंट के कार्यक्रम में तब्दीली की गई है। खिताबी मुकाबला हालांकि पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त को ही खेला जाना है।
पुनर्निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है :
22 अगस्त : श्रीलंका बनाम लेबनान
23 अगस्त : भारत बनाम किर्गिस्तान
24 अगस्त : सीरिया बनाम श्रीलंका
25 अगस्त : किर्गिस्तान बनाम लेबनान
26 अगस्त : भारत बनाम श्रीलंका
27 अगस्त : सीरिया बनाम लेबनान
28 अगस्त : श्रीलंका बनाम किर्गिस्तान
29 अगस्त : भारत बनाम सीरिया
31 अगस्त : फाइनल
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।