Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बारिश ने डाला खलल, आस्ट्रेलिया ने बनाए 126 रन

बर्मिघम, 31 जुलाई (आईएएनएस)। एशेज श्रृंखला के तीसरे मैच के पहले दिन बारिश की वजह से महज 30 ओवरों का ही खेल हो सका। पहले दिन का खेल खत्म होने पर मेहमान टीम ने एक विकेट पर 126 रन बना लिए थे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया को शेन वाटसन और साइमन कैटिच ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। कैटिच 46 रन बनाकर ग्रीम स्वान का शिकार बन बए।

पहले दिन का खेल खत्म होने के समय वाटसन 62 और कप्तान रिकी पोंटिंग एक रन बनाकर नाबाद थे। बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 30 ओवर ही फेंके जा सके।

गौरतलब है कि लॉर्ड्स में खेले गए श्रृंखला का दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मैच ड्रा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+