For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

BWF 2017: सिंधू ने जापान की यामागुची को हराकर तीसरा मैच जीता

दूसरे गेम में हालांकि जापानी खिलाड़ी ने थोड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई, लेकिन शुरुआत में ही वो कुछ कर सकीं। गेम का पहला अंक यामागुची ने लिया

By Vikashraj Tiwari

नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने दुबई सुपरसीरीज में लगातार अपना तीसरा मुकाबला जीत लिया है। सिंधु ने महिला एकल वर्ग के ग्रुप-ए के अपने तीसरे और आखिरी मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को मात देते हुए इस ग्रुप दौर का अंत किया।रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने यामागुजी को 36 मिनट तक चले आसान मुकाबले में 21-9, 21-13 से मात दी। पहले गेम में सिंधू शुरू से ही हावी रहीं और 5-0 की बढ़त लेने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आसानी से पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में हालांकि जापानी खिलाड़ी ने थोड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई, लेकिन शुरुआत में ही वो कुछ कर सकीं। गेम का पहला अंक यामागुची ने लिया। सिंधू ने तुरंत बराबरी की। कुछ देर तक अंकों की लुकाछुपी चलती रही और स्कोर 4-4 से बराबर था। यहां से सिंधु ने बढ़त लेना चालू रखा और 7-5 का स्कोर कर लिया। जापानी खिलाड़ी इसके बाद वापसी नहीं कर पाई और दूसरे गेम के साथ मैच भी हार गईं।

सिंधु ने ग्रुप के अपने पहले मैच में चीन की ही बिंगजियाओ को मात दी थी जबकि दूसरे मैच में जापान की ही सायाको साटो को हराया था। सिंधू सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

यौन शोषण: राज्यसभा पैनल ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज को दी क्लीन चिट

Story first published: Friday, December 15, 2017, 20:48 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+