For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में निचले पायदान पर खिसकीं पीवी सिंधु, कश्यप 25वें स्थान पर पहुंचे

नई दिल्ली: पिछले दो सप्ताह में लचर प्रदर्शन के कारण बीडब्ल्यूएफ की मंगलवार को जारी विश्व लेकिन पारूपल्ली कश्यप को अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है और वह शीर्ष 25 में शामिल हो गए हैं। सिंधु इस रैंकिंग में एक पायदान नीचे छठे स्थान पर खिसक गई हैं। जबकि भारत के ही एक अन्य खिलाड़ी पी कश्यप को कोरिया ओपन में उनके दमदार खेल का फायदा मिला है और वह पांच पायदान चढ़कर विश्व में 25वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

ओलंपिक सिल्वर पदक विजेता सिंधु की चाइना ओपन और कोरिया ओपन से जल्द ही विदाई हो गई थी जिसके चलते वे नंबर 6 पर आ गईं हैं। सिंधु पांच महीने बाद छठे नंबर पर खिसक गई हैं। वह डेनमार्क और फ्रेंच ओपन में अच्छा प्रदर्शन करके रैंकिंग में सुधार करने की कोशिश करेंगी।

वहीं, विश्व के पूर्व नंबर छह खिलाड़ी कश्यप को कोरिया ओपन सुपर 500 इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा मिला है। विश्व में 25वें स्थान पर पहुंचे कश्यप ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, 'मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे फिटनेस बरकरार रखने और हार्ड वर्क करने की जरूरत है। हो सकता हूं अब साल के अंत तक टॉप 20 में भी आना संभव हो जाए।'

वहीं, सायना नेहवाल कोरिया के ओपनिंग राउंड से बाहर होने के बाद भी विश्व में आठवें स्थान पर बनी हुई हैं। सायना को कोरिया ओपन में पेट से समस्या से दो-चार होना पड़ा था। अन्य भारतीयों में किदाम्बी श्रीकांत नौवें, बी साई प्रणीत 12वें और समीर वर्मा 17वें स्थान पर हैं।

थाइलैंड ओपन विजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुष युगल में 12वें स्थान पर बनी हुई है जबकि अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी एक पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गये। इस जोड़ी ने मालदीव में रनर-अप के तौर पर अपना अभियान समाप्त किया था।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 8:12 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+