For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु पर एक बार फिर भारी पड़ी कैरिलोना मारिन, फाइनल में हराया

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के सभी खिलाड़ियों की चुनौती खत्म होने के बाद पीवी सिंधु ने जोरदार खेल दिखाते हुए भारत की उम्मीदें जिंदा रखी थी लेकिन फाइनल में सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में सिंधु को दो सीधे सेटों में स्पेन की खिलाड़ी कैरिलोना मारिन ने 21-19 और 21-10 से हरा दिया। सिंधु के पास इतिहास रचने का मौका था। पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी लेकिन मारिन के सामने सिंधु शुरू से कमजोर दिखीं। शुरुआती पकड़ बनाने के बाद सिंधु को मारिन ने वापसी का मौका नहीं दिया। सिंधु को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।वहीं मारिन ने अपने नाम गोल्ड किया।

फिर मारिन पड़ीं भारी:
कैरोलिना मारिन और पीवी सिंधु के बीच मैच रोमांचक होने की उम्मीद थी लेकिन मुकाबला एकतरफा रहा।दोनों के बीच अभी तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें से सात में मारिन को जीत मिली है।वहीं पांच बार सिंधु उन्हें शिकस्त देने में सफल रही हैं। विश्व चैंपियनशिप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले 2014 में खेली गई विश्व चैंपियनशिप में मारिन ने सिंधु को मात दी थी।

Story first published: Sunday, August 5, 2018, 15:03 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+