BWF World Tour Finals: पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं
नई दिल्ली। पीवी सिंधु ने शुक्रवार को बेइवेन झांग को सीधे गेम में 21-9 और 21-15 से हराते हुए विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 35 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय स्टार शटलर ने अमेरिका की खिलाड़ी के खिलाफ आसानी से जीत हासिल की।
इससे पहले पीवी सिंधु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी ताई जू यिंग को दिया था।सिंधु के लिए ताई की हार बड़ी सफलता है। दरअसल,सिंधु पिछले कई मुकाबले ताई से हारती आईं थी।इस मुकाबले में वह एक गेम पिछड़ने के बाद जबदस्त वापसी करते हुए जीत हासिल की।
ताइपे की इस खिलाड़ी के खिलाफ 13 मुकाबलों में लगातार छह शिकस्त झेलने वाली सिंधु ने आखिरकर ग्रुप ए के मुकाबले में एक घंटे से कुछ अधिक समय में 14-21 21-16 21-18 की जीत के साथ हार का सिसिला तोड़ दिया।
शुरुआती गेम 16 मिनट चला इस दौरान सिंधु दमदार शॉट नहीं लगा पाई थी। दूसरी तरफ ताइ जू ने प्रभावी प्रदर्शन किया और दबदबा बनाने में सफल रहीं। बता दें कि प्रत्येक ग्रुप से टॉप पर रहने वाले दो खिलाड़ी सेमीफाइनल्स के लिये क्वॉलीफाई करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
