For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

BWF World Tour Final 2019: बिंगजियाओ पर जीत के साथ सिंधु ने खत्म किया अपना अभियान

नई दिल्ली: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2019 में पीवी सिंधु का खिताबी बचाव भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन यह स्टार भारतीय खिलाड़ी अपने ग्रुप स्टेज के प्रदर्शन से जीत के साथ स्वदेश लौटेगी क्योंकि उन्होंने ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में हे बिंगजियाओ को हराकर ग्रुप ए में तीसरा स्थान कायम किया।

टूर्नामेंट के अपने पहले दो मैचों में अकाने यामागुची और चेन युफेई से हारने वाली सिंधु ने चीन की बिंगजियाओ को 42 मिनट में 21-19, 21-19 से हराया।

टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद, सिंधु बिंगजियाओ के खिलाफ अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया और सच यह है कि सिंधु ने पांच बार में चीनी खिलाड़ी पर अपनी पहली जीत दर्ज की।

सिंधु ने आखिरी बार 2017 में दुबई वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल में बिंगजियाओ को हराया था जिसके बाद वह इंडोनेशिया ओपन 2018, फ्रेंच ओपन 2018, चाइना ओपन 2018 और इंडिया ओपन 2019 में चीनी प्रतिद्वंदी से हार गई थी।

ग्रुप ए से, युफेई और यामागुची ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

महिला एकल के ग्रुप बी से, नोजोमी ओकुहारा और ताई त्ज़ु यिंग तीनों जीत के साथ ग्रुप में टॉप पर पहुंची हैं।

7-3 की बढ़त लेने के लिए बिंगजियाओ ने मैच को उच्च स्तर पर शुरू कर दिया। सिंधु के कुछ प्रयासों के बावजूद, बिंगजियाओ 11-6 की बढ़त बनाने में कामयाब रही।

ब्रेक के बाद, बिंगजियाओ ने पांच सीधे अंक हासिल किए और 18-9 की लीड कर ली। हालांकि, यह वह क्षण था जब सिंधु ने वापसी शुरू की।

सिंधु ने मैच पर नियंत्रण रखा और अधिक आक्रामक और सक्रिय खेलना शुरू किया क्योंकि वह अगले नौ अंक लेने के बाद 18-18 से बराबरी पर आ गई।

भले ही बिंगजियाओ ने अगला अंक 19-18 बनाने के लिए लिया, लेकिन सिंधु ने चीनी से पहला गेम छीनने के लिए तीन सीधे अंकों लगाए।

दूसरा गेम सिंधु की पकड़ में रहा क्योंकि वह 11-8 की बढ़त के साथ ब्रेक में चली गई। सिंधु ने 18-13 की बढ़त बनाई।

हालांकि चाइनीज खिलाड़ी ने वापस लड़ाई में आते हुए 16-18 का स्कोर कर दिया, इसके बाद सिंधु ने तीन मैच पॉइंट करते हुए 20-17 से स्कोर कर दिया।

बिंगजियाओ ने दो मैच पॉइंट बचाए लेकिन तीसरे मौके पर, सिंधु ने एक शानदार और शुद्ध शॉट खेला और एक शानदार मौका बनाया और मैच अपने नाम कर लिया।

Story first published: Saturday, December 14, 2019, 12:17 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+