For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पीवी सिंधु को फिर मिली हार, BWF वर्ल्ड टूर फाइनल से हुईं लगभग बाहर

नई दिल्ली: वर्ष के अंत में BWF वर्ल्ड टूर फाइनल में गत चैंपियन पी वी सिंधु का अभियान गुरुवार को चीन की चेन युफेई से 22-20, 16-21, 12-21 से हारने के बाद लगभग समाप्त हो गया। बुधवार को जापान के अकाने यामागुची के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की तरह, सिंधु ने एक घंटे और 12 मिनट के मैच में फिर से अपनी एडवांटेज गंवा दी। इसके साथ ही सिंधु नॉकआउट की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं। 17-20 से पीछे, सिंधु ने पांच सीधे अंक हासिल करते हुए नाटकीय अंदाज में मुकाबले को पलटा और पहला गेम जीत लिया।

हालांकि, चीनी प्रतिद्वंदी ने मजबूत शुरुआत के बाद दूसरा गेम जीत लिया। चेन युफेई इस सीजन में अपनी शानदार फार्म में बरकरार हैं, उन्होंने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप सहित अपने सभी छह फाइनल जीते हैं। उन्होंने निर्णायक मौके पर सिंधु को शॉट्स के शानदा प्रदर्शन से चौंका दिया।

इस मुकाबले में 6-3 के हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ मैच में उतरते हुए, सिंधु ने शुरुआत में चेन युफेई से मुकाबला करने के लिए संघर्ष किया, क्योंकि चीनी ने अपने स्मैश का इस्तेमाल अच्छे प्रभाव के साथ किया और 8-4 की बढ़त हासिल की और फिर इसे 16-12 तक बढ़ाया।

लेकिन गत विश्व चैंपियन ने इसे शानदार रूप से बदल दिया और 24 मिनट में शुरुआती खेल में जीत हासिल की। फिर दूसरा गेम एक भी उलटफेर पर शुरू हुआ, लेकिन 7-7 से, चेन युफेई ने बढ़त बना ली और फिर चीनी खिलाड़ी के पक्ष में 19-12 के स्कोर के साथ एक 7 अंको की शानदार बढ़त दर्ज कर ली।

ड्रॉप शॉट के साथ, दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी ने दूसरे गेम को जीत लिया। दूसरा गेम भी 24 मिनट तक चला। इसके बाद आत्मविश्वास से भरपूर खिलाड़ी ने सिंधु को वापसी को मौका नहीं दिया। इस तरह से ग्रुप ए के इस मैच का समापन सिंधु की हार के साथ हो गया। यह मुकाबला एक घंटा 12 मिनट तक चला।

सिंधु शुक्रवार को हे बिंग जियाओ के खिलाफ खेलेंगी, लेकिन यह एक बिना अर्थ का मुकाबला भी साबित हो सकता है क्योंकि सिंधु के इस प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के चांस खत्म हो चुके हैं।

Story first published: Friday, December 13, 2019, 10:13 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+