सचिन को सिंधु से उम्मीद, 'आज हम गोल्ड जरूर जीतेंगे'
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक 2016 में करोड़ों भारतीयों की उम्मीद पीवी सिंधु की जीत के लिए देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी सिंधु से गोल्ड मेडल की उम्मीद की है।
तेंदुलकर ने कहा, 'आज के मैच को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। हमें उम्मीद है कि आज हम गोल्ड मेडल जरूर जीतेंगे।' बता दें कि सिंधु का मुकाबला शुक्रवार शाम कोवर्ल्ड नंबर वन स्पेन की कैरोलिना मारिन से होगा।
सचिन के अलावा फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने भी पीवी सिंधु और कुश्ती में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक को बधाई जीत के लिए बधाई दी है।
मिल्खा ने भी दी बधाई
मिल्खा सिंह ने कहा, 'रियो ओलंपिक में देश का तिरंगा लहराने के लिए मैं साक्षी मलिक और पीवी सिंधु को, उनके माता-पिता व कोच को बधाई देना चाहता हूं।'
Must Click: शटलर क्वीन पीवी सिंधु से जुड़ी रोचक बातें
उन्होंने कहा कि हमारे पास भरपूर प्रतिभा है, जरूरत उसे निखारने की है। हॉकी में हम लगातार नीचे जा रहे हैं। फुटबॉल और एथलेटिक्स में भी हम कहीं नहीं हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
