Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नागपुर टेस्ट : 99 रनों की बढ़त के साथ भारत मजबूत (राउंडअप)

दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए। अपने लकी मैदान पर खेलते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 57 रन पर नाबाद लौटे जबकि राहुल द्रविड़ के खाते में नाबाद 69 रन जुड़े हैं।

तेंदुलकर अपने 50वें टेस्ट शतक से 43 रन दूर हैं। द्रविड़ ने करियर का 60वां जबकि तेंदुलकर तेंदुलकर ने 59वां अर्धशतक जमाया। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान द्रविड़ ने 167 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके लगाए हैं जबकि तेंदुलकर ने 126 गेंदों की पारी में सात चौके जड़े हैं।

सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर द्वारा अच्छी शुरुआत दिए जाने के बाद बिना दबाव के खेल रहे इन दोनों वरिष्ठ बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 100 रनों की साझेदारी की है।

सहवाग 73 गेंदो पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाकर डेनियल विटोरी के शिकार बने जबकि गंभीर को टिम साउदी ने आउट किया। गंभीर ने 127 गेदों पर 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े।

इससे पहले, कीवी टीम की पहली पारी 193 रन पर सिमट गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने सात विकेट पर 178 रन बनाए थे। मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अपनी कुल रन संख्या में 45 रन और जोड़कर पेवेलियन लौट गए।

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलम को 40 रन के स्कोर पर जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे एंडी मैके को 5 रन पर बोल्ड किया।

मैक्कलम ने अपनी इस पारी में 84 गेंदों का सामना किया जिसमें चार चौके भी शामिल थे। इसके बाद टिम साउदी ने खुलकर हाथ दिखाते हुए दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। साउदी को स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने सहवाग के हाथों कैच करवाया।

भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। इसके अलावा प्रज्ञान ओझा ने तीन और शांताकुमारन श्रीसंत ने दो विकेट लिए। हरभजन सिंह के नाम एक विकेट दर्ज हुआ।

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया था जबकि दूसरा मुकाबला हैदराबाद में हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, November 21, 2010, 19:25 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+