Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मासा की हालत में तेजी से सुधार, सोमवार को घर लौटेंगे

वेबसाइट 'स्पोर्टिगलाइफ डॉट कॉम' ने 28 साल के मासा के चिकित्सक डिनो एल्टमैन के हवाले से लिखा है, "मासा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। हम उनकी स्थिति से बेहद प्रसन्न हैं। मासा को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी लेकिन उन्होंने खुद ही फैसला किया कि वह एक दिन और रुककर घर लौटेंगे।"

ब्राजील निवासी मासा का इलाज बुडापेस्ट के एईके बेस अस्पताल में हो रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए करीबी हवाई अड्डे तक ले जाएगा और फिर प्राइवेट जेट के जरिए वह अपने गृहनगर साओ पाउलो रवाना हो जाएंगे। इस यात्रा के दौरान उनके व्यक्तिगत चिकित्सक उनके साथ रहेंगे।

ट्रैक के बीचोंबीच हुई जबरदस्त दुर्घटना में मासा के सिर की हड्डी को भारी नुकसान पहुंचा था। ब्राउन जीपी टीम के चालक रुबिन्स बारिकेलो की दुर्घटनाग्रस्त कार का एक टुकड़ा मासा के हेलमेट से टकरा गया था।

हेलमेट के क्षतिग्रस्त होने के कारण मासा के सिर और आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट लगी थी। मासा ने खुद को बचाने के लिए आपातकालीन ब्रेक का उपयोग किया था लेकिन उनकी कार जबरदस्त रफ्तार में टायर से बनी दीवार से टकरा गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+