एशियाड-2010 (कुश्ती) : कांस्य से चूके मनोज (लीड-1)
सेमीफाइनल में ईरान के तालेब नेमातपोर के हाथों 0-3 से हारने वाले मनोज कांस्य के लिए हुए मुकाबले में किर्गिस्तान के पहलवान जानार्बेक केन्जीव के हाथों इसी अंतर से हारे।
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले मनोज ईरानी प्रतिद्वंद्वी की तरह किर्गिस्तानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ तीन राउंड में एक भी अंक नहीं अर्जित कर सके।
मनोज ने अंतिम चार में पहुंचने के लिए सीरिया के नेजार उदेह को 3-0 से पराजित किया था। प्री-क्वार्टर फाइनल में मनोज ने अली अवार्के को इसी अंतर से हराया था।
सोमवार को भारत के दो अन्य पहलवानों-संजय (74 किलोग्राम) और अनिल कुमार (96 किलोग्राम) को हार मिली। ग्रीको रोमन के प्री-क्वार्टर फाइनल में संजय को किर्गिस्तान के येल्वास इसेनोव ने 3-0 से हराया जबकि अनिल को किर्गिस्तान के ही अजामात इर्किमबायेव ने इसी अंतर से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications