वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक क्लिस्र्ट्स ने सिनसिनाटी ओपन के पहले दौर के मुकाबले में विश्व की 13वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी खिलाड़ी मैरिएन बारतोली को सीधे सेटों में पराजित किया।
पिछले साल फरवरी में मां बनने वाली क्लिस्र्ट्स ने यह मैच एक घंटे 32 मिनट में 6-4, 6-3 से जीता।
क्लिस्र्ट्स ने कहा, "वापसी के बाद पहला मैच जीतना सचमुच खास है। मेरी शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन इच्छाशक्ति के दम पर मैं मुकाबले में बनी रही। मैं इस शुरुआत से उत्साहित हूं।"
सर्बिया की अना इवानोविक और विक्टोरिया एजारेंका भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। इवानोविक ने जहां अमेरिका की मेलाने ओडिन को 2-6, 6-1, 6-1 से पराजित किया वहीं एजारेंका ने इस्तोनिया की केइया कानेपी की चुनौती 6-3, 7-6 से तोड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।