नैन्स को मिल सकता है आस्ट्रेलिया से खेलने का मौका
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक नैन्स को एशेज श्रृंखला के बाद इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले एकमात्र ट्वेंटी-20 मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि नैन्स इंग्लैंड में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपने मूल देश हॉलैंड के लिए खेले थे। नैन्स के पास आस्ट्रेलिया और हॉलैंड का वीजा है। वह मूल रूप से हॉलैंड के निवासी हैं लेकिन उनके माता-पिता उनके जन्म से पहले ही आट्रेलिया में बस गए थे।
नैन्स आस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में विक्टोरिया प्रांत के लिए खेलते हैं। इस लिहाज से वह आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में स्थान पाने की योग्यता रखते हैं।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के महाप्रबंधक (क्रिकेट) माइकल ब्राउन ने हाल ही में नैन्स से ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया की ओर से खेलने के लिए तैयार रहने को कहा है।
नैन्स ने कहा, "मैं अपने घर पर था, तभी ब्राउन का फोन आया। उनका फोन दो सूरत में ही आता है। एक तो तब जब आप का चयन होता है और दूसरा तब जब आपने कुछ गलत किया हो। मैं सोच रहा था कि मैंने क्या गलत किया है क्योंकि मुझे पता नहीं था कि इंग्लैंड में ट्वेंटी-20 मैच भी खेला जाना है।"
इस लिहाज से नैन्स के अगले साल वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप में खेलने के आसार बनते दिख रहे हैं। ऐसा होता है तब वह एक साल के भीतर दो देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications