चाइना ओपन सुपर सीरीज: 89वें नंबर की चीनी खिलाड़ी से हारकर पीवी सिंधु बाहर, भारत की चुनौती समाप्त
बीजिंग। ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु शुक्रवार को चाइना ओपन सुपर सीरीज में बड़े उलटफेर का शिकार हो गईं। वर्ल्ड नंबर-2 सिंधु को 89वीं रैंक वाली चीन की गो फेंग्जी से सीधे सेटों में 11-21, 10-21 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
इसी के साथ पीवी सिंधु का चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया। सिंधु का सफर शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में ही खत्म हो गया है। फेंग्जी ने सिंधु को सीधे गेमों में 21-11, 21-10 से मात दी।
सिंधु की हार के साथ ही प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई है। उनसे पहले गुरुवार को साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय अपने-अपने मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुए थे।
गौरतलब है कि चाइना ओपन सुपर सीरीज 2016 की महिला सिंगल्स चैंपियन सिंधु चीन की क्वालिफायर युए हान की चुनौती 40 मिनट में खत्म कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। सिंधु ने वह मुकाबला 21-15, 21-13 से जीता था। उन्होंने पहले दौर में 13वें नंबर की जापानी खिलाड़ी सायाका साटो को 59 मिनट में 24-22, 23-21 से शिकस्त दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
