Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया को तीसरा झटका, पोंटिंग पेवेलियन लौटे (लीड-3)

मात्र 34 रन के कुल योग पर दो विकेट गंवाने वाली आस्ट्रेलियाई टीम को 78 रन के कुल योग पर तीसरा झटका लगा। पोंटिंग 69 गेंदों पर छह चौके लगाने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गए। भोजनकाल के बाद पोंटिंग सिर्फ नौ गेंदों का सामना कर सके।

आस्ट्रेलिया को पहला झटका सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूज के रूप में लगा था, जो 17 रन बनाने के बाद एंड्रयू फ्लिंटॉफ की गेंद पर कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के हाथों लपके गए।

इसके बाद 34 रन के कुल योग पर साइमन कैटिच भी चलते बने। कैटिच ने छह रन बनाए। उनका विकेट भी फ्लिंटॉफ के खाते में गया। उनका कैच भी स्ट्रॉस ने ही लपका।

खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए थे। माइकल हसी ने 46 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए थे जबकि माइकल क्लार्क ने खाता नहीं खोला था।

इससे पहले, इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया के सामने 522 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए थे। मैच के चौथे दिन रविवार को बारिश के कारण इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरी। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने 521 रनों की बढ़त पर ही पारी घोषित कर दी।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे जबकि आस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 215 रन ही बना सकी थी। इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 210 रनों की बढ़त मिली थी। पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर हैं। कार्डिफ में खेला गया पहला मैच बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+