For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

संगकारा का शतक, श्रीलंका जीत से 154 रन दूर (लीड-2)

By Staff

श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए 154 रनों की दरकार है जबकि उसके छह विकेट अभी भी सुरक्षित हैं। मेजबान टीम के पास बल्लेबाजी के लिए पांचवें दिन के 38 ओवर शेष हैं।

खबर लिखे जाने तक कप्तान कुमार संगकारा 241 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 111 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 76 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए थे। दोनों के बीच 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

मैच के चौथे दिन तीन विकेट गंवाने वाली श्रीलंकाई टीम ने पांचवें दिन अपना पहला विकेट थिलन समरवीरा के रूप में गंवाया। समरवीरा ने 144 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। उन्होंने संगकारा के साथ चौथे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की।

श्रीलंका ने मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। संगकारा 50 रन पर नाबाद लौटे थे जबकि समरवीरा ने 20 रन बनाए थे।

मैच के तीसरे दिन गुरुवार को पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी थी। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 66 रनों की बढ़त मिली थी। इस तरह वह कुल 491 रनों की बढ़त के साथ श्रीलंका के सामने 492 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहा। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+