Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेचक के कारण मेरी तैयारी प्रभावित नहीं होनी चाहिए : सायना (लीड-1)

चिकित्सकों द्वारा चेचक की पुष्टि किए जाने के बाद अगले महीने होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के मद्देनजर सायना की तैयारियों को बड़ा झटका लग सकता है।

सायना ने कहा कि उन्हें चार दिन तक आराम करने की सलाह दी गई है। इसके बाद वह अभ्यास शुरू कर सकती हैं।

सायना ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "मैं बुधवार को डॉक्टर से मिली। उन्होंने चेचक की पुष्टि की। मुझे चार दिन आराम करने की सलाह दी गई है। अभी मैं अभ्यास नहीं कर पा रही हूं लेकिन आशा है कि मैं समय रहते विश्व चैंपियनशिप के लिए फिट हो जाऊंगी।"

सायना के कोच पुलेला गोपीचंद ने बताया कि रविवार को सायना के चेचक से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। सायना विश्व की छठी वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी हैं।

द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गए गोपीचंद ने भी आशा जताई कि सायना 10 से 16 अगस्त तक हैदराबाद में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए समय रहते फिट हो जाएंगी।

विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर में सायना को बाई मिला है। शानदार फार्म में चल रहीं सायना अपने गृहनगर में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+