पाकिस्तान के 100 रन पूरे (लीड-2)
पाकिस्तान ने इमरान नजीर और कामरान अकमल के रूप में अपने दो विकेट गंवाए हैं। सलामी बल्लेबाज नजीर तेज पारी खेलने के बाद 45 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए। नजीर ने 23 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। उन्हें असंथा मेंडिस ने पगबाधा आउट किया।
पाकिस्तान ने अपना पहला विकेट सलामी बल्लेबाज अकमल के रूप में गंवाया था। अकमल खाता भी नहीं खोल सके। उनका विकेट नुवान कुलसेकरा के खाते में गया। यह विकेट एक रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तानी टीम ने 21 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए थे। कप्तान यूनुस खान 53 गेंदों पर एक चौके की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मोहम्मद यूसुफ के बल्ले से 50 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 39 रन निकले थे।
पांच मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 3-1 से आगे है। श्रीलंका ने शुरुआती तीन मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल की थी जबकि पाकिस्तान ने चौथा मुकाबला अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications