सोमदेव ने सेलिक से चेन्नई ओपन की हार का हिसाब बराबर किया
सोमदेव ने मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में सर्बिया के मारिन सेलिक पर 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की। इस तरह सोमदेव ने सेलिक से जनवरी में खेले गए चेन्नई ओपन के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया।
सोमदेव ने एक घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले के बाद कहा कि वह अपने प्रदर्शन से खुश हैं। अगले दौर में वह अपना पूरा सामर्थ झोंक देंगे।
अगले दौर में सोमदेव की भिड़ंत क्रोएशिया के इवो कार्लोविक या फिर जर्मनी के रेनर शटलर से होगी। चेन्नई ओपन के फाइनल में जगह बनाने के लिए सोमदेव ने कार्लोविक को पराजित किया था।
वाशिंगटन में सोमदेव का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्जिनिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हुए सोमदेव ने 2007 और 2008 में आयोजित नेशनल कालेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता था।
तीसरे दौर में सोमदेव अगर कार्लोविक को हराने में सफल रहे तब उनका सामना टूर्नामेंट के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी अमेरिका के एंडी रॉडिक से होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications