Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड 2010 (मुक्केबाजी): विजेंद्र और सुरंजय सिंह सेमीफाइनल में, अमनदीप भी जीते

बीजिंग ओलंपिक 2008 तथा दोहा एशियाई खेल 2006 में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंद्र ने 75 किलोग्राम वर्ग में एकतरफा मुकाबले में दक्षिण कोरिया के दियोजिन चो को 13-2 से हराया।

19वें राष्ट्रमंडल खेलों तथा विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंद्र सिंह का अगला मुकाबला ईरान के मोहम्मद सातापॉर से होगा।

'छोटा टायसन' के नाम से विख्यात सुरंजय सिंह ने 52 किलोग्राम वर्ग में उजबेकिस्तान के शाहरीयोर इसाकोव को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सुरंजय का अगला मुकाबला मेजबान चीन के चांग यंग से होगा।

लाइट फ्लाईवेट में अमनदीप सिंह ने 49 किलोग्राम वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम को 11-0 से रौंदते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले अमनदीप का अगला मुकाबला फिलिपिनो ली विक्टोरियो सालुदार से होगा।

दिन के अंतिम मुकाबले में दिलबाग सिंह को 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। दिलबाग को तुर्कमेनिस्तान के उमर मामेदशायेव ने प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पराजित किया।

भारत की ओर से अब तक कुल चार मुक्केबाजों विजेंद्र, सुरंजय, दिनेश कुमार 81 किलोग्राम और परमजीत समोता 91 किलोग्राम वर्ग ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 20, 2010, 21:00 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+