मिस्बाह का विकेट गिरा, पाकिस्तान को 277 रनों की बढ़त (लीड-2)
मिस्बाह 65 रनों की पारी खेलने के बाद 186 रन के कुल योग पर आउट हुए। उन्होंने पूर्व कप्तान शोएब मलिक (नाबाद 68) के साथ पांचवें विकेट के लिए 115 रन जोड़े। मिस्बाह ने अपनी 149 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। मलिक ने 138 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया था जबकि कामरान अकमल ने 13 रन बनाए थे।
पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए थे। दूसरे दिन नाबाद लौटे सलामी बल्लेबाज फवद आलम और कप्तान यूनुस खान तीसरे दिन कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 16 तथा 19 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
फवद का विकेट 22 रन के कुल योग पर गिरा था जबकि यूनुस 54 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे थे। इसके बाद पारी संभालने की जिम्मेदारी मोहम्मद यूसुफ और मिस्बाह उल हक के कंधों पर आ गई लेकिन यूसुफ 67 के कुल योग पर 23 रन बनाकर आउट हो गए।
इससे पहले, अपनी पहली पारी में 299 रन बनाने के बाद पाकिस्तान ने दानिश कनेरिया (62/5) और सईद अजमल (70/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की पहली पारी 233 रन पर समेट दी थी। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications