Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी संभावित टीम में आसिफ की वापसी, अख्तर बाहर (लीड-1)

अगले महीने 34 साल के होने जा रहे अख्तर को फिटनेस के आधार पर संभावितों की सूची से बाहर रखा गया है। अख्तर फिटनेस के कारण जून में इंग्लैंड में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप में भी नहीं खेल सके थे।

अख्तर को टीम में वापसी के लिए नवंबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे का इंतजार करना होगा, हालांकि उससे पहले उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

अख्तर को जहां निराशा मिली, वहीं आसिफ के लिए अच्छी खबर आई। आसिफ प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं।

आसिफ 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण के दौरान डोप टेस्ट में नाकाम रहे थे। उनका प्रतिबंध सितंबर में ही समाप्त होगा।

इसके अलावा चयनकर्ताओं ने इंडियन क्रिकेट लीग से नाता तोड़ने वाले तेज गेंदबाज राणा नवेद उल हसन और सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर दो साल के अंतराल के बाद टीम में जगह पाने में सफल रहे।

दोनों खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी संभावित टीम के अलावा श्रीलंका के साथ 30 जुलाई से होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी वर्ष 2007 में आखिरी बार पाकिस्तान के लिए खेले थे।

एकदिवसीय टीम इस प्रकार है : यूनुस खान, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद यूसुफ, इमरान नजीर, नासिर जमशेद, शोएब मलिक, कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी, फवद आलम, अब्दुल रज्जाक, राव इफ्तिखार अंजुम, उमर गुल, सईद अजमल, मोहम्मद आमेर, उमर अकमल और राणा नवेद उल हसन।

चैंपियंस ट्रॉफी की संभावित टीम इस प्रकार है : यूनुस खान, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद यूसुफ, इमरान नजीर, नासिर जमशेद, शोएब मलिक, कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी, फवद आलम, अब्दुल रज्जाक, राव इफ्तिखार अंजुम, उमर गुल, सईद अजमल, मोहम्मद आमेर, उमर अकमल, खालिद लतीफ, अजहर अली, उमर आमीन, शहरयार गिलानी, यासिर अराफात, सरफराज अहमद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद ताल्हा, सोहैल तनवीर, वहाब रियाज, अब्दुल रहमान, मोहम्मद हफीज, सलमान बट्ट और राणा नवेद उल हसन।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+