कैरेबियाई बोर्ड और खिलाड़ियों में करार, हड़ताल खत्म (लीड-1)
खिलाड़ियों के संगठन और गुयाना के राष्ट्रपति की पहल पर वेस्टइंडीज बोर्ड ने मामले के निपटारे के लिए मध्यस्थ नियुक्त करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद खिलाड़ियों ने हड़ताल वापस ली।
बोर्ड ने सभी 13 खिलाड़ियों से कहा है कि वे बांग्लादेश के साथ जारी एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने के लिए चयन की खातिर उपलब्ध रहें।
इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के कारण वेस्टइंडीज की टीम हाल ही में बांग्लादेश के साथ संपन्न दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 0-2 से हार गई। हड़ताल पर गए खिलाड़ियों के सौजन्य से ही सही बांग्लादेश को विदेशी धरती पर पहली श्रृंखला जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए) ने गुयाना के राष्ट्रपति भारत जगदेव की मध्यस्थता की बदौलत वेस्टइंडीज बोर्ड को मामले का निपटारा करने के लिए तैयार कर लिया।
जगदेव की मौजूदगी में डब्ल्यूआईपीए के अध्यक्ष दीनानाथ रामनारायन और वेस्टइंडीज बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जूनियन हंट ने करार पर हस्ताक्षर किए।
दोनों पक्षों के संयुक्त बयान में कहा गया है, "मामले को निपटाने के लिए आम सहमति बनने के बाद खिलाड़ियों को आगामी श्रृंखला के लिए चयन की खातिर उपलब्ध रहने को कहा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications