गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए एक और खुशखबरी है। बैडमिंटन मिक्स्ड इवेंट में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर गोल्ड जीत लिया है। भारत के खाते में इस जीत के साथ ही एक और गोल्ड आ गया। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मलेशिया को फाइनल में भारत ने मात दी।