For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CWG 2018: साइना के पिता को नहीं मिला खेल गांव में प्रवेश, ट्विटर पर निकाली भड़ास

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 अप्रैल से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों का दल खेल गांव पहुंच चुका है। लेकिन भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के पिता को खेल गांव जाने की इजजात नहीं मिली है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 की गोल्ड मेडल विजेता साइना ने अपना दुख को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट करते हुए अपनी शिकायत के साथ-साथ इस बात का दुख बयां किया है कि वे उनके पिता उनका एक भी मैच नहीं देख पाएंगे।

साइना ने पहले ट्वीट में लिखा- "मैं यह देखकर हैरान हूं कि जब कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए हमने भारत से शुरुआत की थी तो मेरे पिता की टीम अधिकारी के रूप में पुष्टि की गई थी और मैंने इसका खर्च भी दे दिया था, लेकिन खेल गांव पहुंचने पर पता चला कि उनका नाम टीम अधिकारियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। वह मेरे साथ रुक भी नहीं सकते।"

साइना ने अगले ट्वीट में लिखा- "मेरे पिता मेरे मुकाबले भी नहीं देख सकते। न ही वह खेल गांव में प्रवेश कर सकते हैं और न ही मुझसे मिल सकते हैं। ये किस तरह की सपोर्ट है।"

साइना ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा- "मुझे हर मुकाबले में उनके सपोर्ट की जरूरत होती है, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों इस बारे में मुझे सूचना नहीं दी गई कि वे कहीं भी प्रवेश नहीं कर सकते।"

गौरतलब है कि इससे पहले खेल मंत्रालय की ओर से आईओए को भेजी गई लिस्ट में से साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह, पीवी सिंधु की मां विजया पुर्सेला और शूटर हिना सिद्धू के पति और कोच रौनक पंडित का नाम हटा दिया गया था। यह कहा गया था कि वे अपने खर्च पर जा सकते हैं। बाद में खेल मंत्रालय ने 221 खिलाड़ियों सहित 325 सदस्यीय भारतीय टीम को भेजने की अनुमति दे दी। इनमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना के पिता, सिंधु की मां को उन 15 लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया, जिनका खर्च सरकार नहीं देगी। हालांकि इन सबके बावजूद साइना के पिता का नाम खेलगांव की लिस्ट में न होने से वे नाराज हैं। अभी तक इस मामले में किसी अधिकारी का बयान नहीं आया है।

Story first published: Tuesday, April 3, 2018, 9:53 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+