एशियाई खेलों के लिए फुटबाल महासंघ को मिलेंगे 10 करोड़ रुपये
खेल मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि टीम की तैयारियों का खाका तैयार करने के लिए मंत्रालय की एआईएफएफ के साथ बातचीत चल रही है।
खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव आई. श्रीनिवासन ने आईएएनएस से कहा, "हम टीम के अभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण और अनुभव हासिल करने पर 10 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए हम टीम की सफलता के लिए उसकी तैयारियों से जुड़ा खाका तैयार कर रहे हैं।"
दूसरी ओर, एआईएफएफ के अधिकारियों का कहना है कि खेल मंत्रालय से मिलने वाली राशि राष्ट्रीय टीम के लिए किसी काम की नहीं है क्योंकि एशियाई खेलों में सिर्फ अंडर-23 टीम ही हिस्सा लेगी।
एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने हालांकि इस सहयोग के लिए मंत्रालय को धन्यवाद दिया और आशा जताई कि वह 2011 एशिया कप को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय टीम के लिए भी मदद मुहैया कराएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications