एशियाड-2010 (बैडमिंटन) : सायना क्वार्टर फाइनल में हारी (लीड-2)
सायना को हांगकांग की यिन ने 8-21,21-8,21-19 से हराया। विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त सायना को एकल खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
2008 में बीजिंग में आयोजित ओलम्पिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकीं सायना ने बुधवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में मलेशिया की लाइडिया चेह को 2-0 से पराजित किया था।
बीते महीने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान महिला एकल खिताब जीतने वाली सायना ने चेह को 21-15, 21-17 से पराजित किया था।
इससे पहले पुरुषों की बैडमिंटन एकल स्पर्धा में अरविंद भट्ट की प्री-क्वार्टर फाइनल में हार के साथ इस वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। भट्ट को थाईलैंड के बूनसैक पोनसाना ने 21-19, 21-12 से पराजित किया। राष्ट्रमंडल खेलों की एकल स्पर्धा में कांस्य जीतने वाले पुरुपल्ली कश्यप बुधवार को ही एकल मुकाबलों से बाहर हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications