दूसरे टेस्ट में कप्तानी संभाल सकते हैं सकीबुल हसन
वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक सकीबुल चोटिल कप्तान मशरफे मुर्तजा का स्थान लेंगे। मुर्तजा के दाएं घुटने में चोट है। टीम प्रबंधन को उनके एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार है, इस कारण उनका दूसरे टेस्ट में खेलना तय नहीं है।
वेबसाइट ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, "हमें मुर्तजा के स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट को मेलबर्न स्थित एक चिकित्सक को दिखाया जाएगा। इसी के बाद मुर्तजा के संबंध में फैसला हो सकेगा। जहां तक दूसरे टेस्ट मैच में कप्तानी का सवाल है तो पहले टेस्ट में कार्यकारी कप्तान की भूमिका निभाने वाले सकीबुल यह जिम्मेदारी पांच दिनों के लिए संभाल सकते हैं।"
मुर्तजा को सेंट विंसेंट में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाजी करते वक्त चोट लगी थी। बांग्लादेश ने इस मैच में वेस्टइंडीज पर 95 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की यह दूसरी जीत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications