मुरली का जादू चला, न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई (लीड-3)
श्रीलंका की ओर से मुथैया मुरलीधरन और थिलन तुषारा ने तीन-तीन विकेट झटके हैं जबकि असंथा मेंडिस को एक सफलता मिली है।
खबर लिखे जाने तक जेसी राइडर 59 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 24 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान डेनियल विटोरी ने एक रन बनाया था। मेहमान टीम श्रीलंका के पहली पारी के स्कोर 452 रनों की तुलना में अभी भी 225 रन पीछे हैं जबकि उसके हाथ में सिर्फ तीन विकेट रह गए हैं।
सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंतोस ही श्रीलंकाई गेंदबाजों का जमकर सामना कर सके। मिशिंतोस 226 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाने के बाद मुरलीधरन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए।
इसके अलावा रॉस टेलर ने 81 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। दिन का पहला विकेट नाइटवॉचमैन जीतन पटेल के रूप में गिरा जो 26 रन बनाकर मुरलीधरन के शिकार बने।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए थे। उसने सलामी बल्लेबाज मार्क गुपटिल (24) और डेनियल फ्लिन (14) के विकेट गंवाए थे।
इससे पहले, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 452 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (114), थिलन समरवीरा (159) और तिलकरत्ने दिलशान (92) ने बेशकीमती पारियां खेलीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications