Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'मैं तुरंत आपसे गुजारिश करती हूं..,' साइना नेहवाल ने लगाई विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार

नई दिल्ली: भारत की टॉप शटलर साइना नेहवाल को अगले सप्ताह डेनमार्क ओपन प्रतियोगिता में शामिल होना है। साइना के मैच मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। पिछले साल साइना नेहवाल इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहीं थीं। साइना के सामने इस बार प्रतियोगिता में शिरकत करने से पहले ही समस्याएं आ गई हैं।

साइना को वीजा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में साइना नेहवाल ने डेनमार्क का वीजा मिलने में देरी को लेकर विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है।

डेनमार्क ओपन एक टॉप का बीडब्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट है जो ओडेन्स में 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। सानिया ने अपनी परेशानी के बारे में ट्वीट करते हुए विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं आपसे मेरे और मेरे ट्रेनर के डेनमार्क वीजा के बारे में तुरंत आग्रह करती हूं। मुझे अगले ही सप्ताह प्रतियोगिता में मैच ओडेन्स में खेलना है और अभी तक हमारी वीजा प्रक्रिया नहीं हुई है। हमारे मैच अगले सप्ताह मंगलवार से शुरू होने जा रहे हैं।' साइना ने विदेशी मामलों के मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए यह बात लिखी।

साइना को अगले सप्ताह शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन में भाग लेने के लिए ओडेन्स पहुंचना है। ये प्रतियोगिता ओडेन्स में 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होना है। डेनमार्क ओपन को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन सुपर 750 टूर्नामेंट का दर्जा हासिल है।

सानिया को पिछली बार इस प्रतियोगिता में चीन की ताई तजु-यिंग ने फाइनल मुकाबले में पराजित किया था। 29 साल की भारतीय शटलर ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी ये साइना के लिए चोट के बाद वापसी करना खास सफल नहीं रहा है। वे हाल ही में समाप्त हुए कोरिया ओपन में भी पहले ही दौर में बाहर हो गईं थीं।

Story first published: Tuesday, October 8, 2019, 11:20 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+