Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'क्रिकेट के दूसरे स्वरूपों में गिरावट के लिए आईपीएल जिम्मेदार नहीं'

जोहांसबर्ग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्वेंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर रमन ने कहा है कि क्रिकेट के दूसरे स्वरूपों, मसलन टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों में दर्शकों की घटती संख्या के लिए आईपीएल जिम्मेदार नहीं है।

रमन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में क्रिकेट को बचाने की बात चल रही है लेकिन वह मानते हैं कि क्रिकेट का स्वास्थ्य इतना अच्छा है कि इसे बचाने की बात करना बेमानी है।

रमन ने कहा, "क्रिकेट को बचाने की क्या जरूरत है। इसकी दशा बहुत अच्छी है। लोग बड़ी संख्या में मैदान में आ रहे हैं और मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। इसे और अधिक लोकप्रिय बनाने और साथ ही साथ इसमें शक्ति का संचार करने के लिए हमें अधिक से अधिक देशों को इसके साथ जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।"

रमन के मुताबिक क्रिकेट की लोकप्रियता बनाए रखने की जिम्मेदारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की है और क्रिकेट की विश्व संस्था इस संबंध में काफी प्रयास कर रही है।

बकौल रमन, "क्रिकेट की साख बचाए रखने की जिम्मेदारी आईपीएल की नहीं है। आईपीएल का मानना है कि इन दिनों घरेलू क्रिकेट के पुनर्परिभाषित करते हुए उसमें तेजी लाने की जरूरत है। आईपीएल तो एक स्तर पर क्रिकेट की मदद कर रहा है। यह नए खिलाड़ियों के लिए एक तरह के अभ्यास स्थल का काम कर रहा है जहां खेलकर खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए खुद को तैयार करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+