Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सबसे 'जुदा' क्रिकेटर के तौर पर मुझे याद करें लोग : अफरीदी

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डॉन न्यूज' से बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा, "एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं ऐसे खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाना पसंद करुं गा, जो क्रिकेट से दीवानगी की हद तक प्यार करता हो। मैं सबसे अलग खिलाड़ी के तौर पर पहचान कायम करना चाहता हूं।"

अपने प्रेरणास्रोत के बारे में पूछे जाने पर अफरीदी ने कहा कि वह वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के कायल हैं लेकिन इसके अलावा भी वह कई अन्य क्रिकटरों को पसंद करते हैं।

बकौल अफरीदी, "रिचर्ड्स मेरे जैसे सभी क्रिकेटरों के प्रेरणास्रोत हो सकते हैं लेकिन मैं सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और सईद अनवर का भी बड़ा प्रशंसक हूं।"

पाकिस्तान की ट्वेंटी-20 टीम का कप्तान बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर अफरीदी ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को स्वीकार करके खुशी महसूस करेंगे।

अफरीदी ने कहा, "कप्तानी किसे पसंद नहीं। मुझे खुशी होगी लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि कप्तान बनने के साथ ही जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। मैं उन्हें स्वीकार करने के लिए तैयार हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+