नागपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड ने पहले दिन 7 विकेट पर 148 रन बनाए (लीड-4)
दिन का खेल खत्म होने तक ब्रैंडन मैक्कलम 34 और टिम साउदी 7 रन बनाकर लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से जेसी राइडर ने सर्वाधिक 59 रन बनाए।
न्यूजीलैंड की ओर से सातवें विकेट के लिए राइडर और मैक्कलम ने 42 रनों की साझेदारी की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली कीवी टीम की शुरुआत खराब रही और 53 रन के कुल स्कोर पर उसके शीर्ष पांच बल्लेबाज पेवेलियन लौट चुके थे।
इशांत शर्मा ने रॉस टेलर को 20 जबकि कप्तान डेनियल विटोरी को तीन रन के योग पर आउट किया। केन विलियम्सन को प्रज्ञान ओझा ने बिना कोई रन बनाए सहवाग के हाथों जबकि ग्रैथ होपकिंस को 7 रन के स्कोर पर रैना के हाथों कैच करवाया।
सलामी बल्लेबाज टिम मैशिंटोश चार और मार्टिन गुप्टिल छह रन बनाकर शांताकुमारन श्रीसंत के शिकार बने।
भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जेसी राइडर को 59 रनों के स्कोर पर रैना के हाथों कैच करवाया। राइडर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 113 गेंदों का सामना किया जिसमें पांच चौके शामिल थे।
भारत की ओर से श्रीसंत, इशांत और ओझा ने दो-दो विकेट झटके जबकि हरभजन सिंह के खाते में एक विकेट गया।
नागपुर में बीते कुछ दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। इस वजह से विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान गीला होने के कारण मैच भोजनकाल के बाद शुरू हुआ।
इस मैच में भारत की ओर से चोटिल जहीर खान की जगह इशांत शर्मा को टीम में शामिल किया गया है जबकि न्यूजीलैंड की टीम में गेंदबाज एंडी मैके को शामिल किया गया है जो अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications