छेत्री के दाएं टखने की यह चोट काफी पुरानी है। बार्सिलोना में सैंटबोइया एफसी के साथ हुए अभ्यास मैच के दौरान उनके टखने में दोबारा चोट लग गई, जिसके कारण वह खेलने की स्थिति में नहीं रह गए।
डॉक्टरों का कहना है कि छेत्री की चोट गंभीर नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
नेहरू कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन ऐसी आशा जताई जा रही है कि छेत्री का स्थान सुनील सिंह लेंगे।
छेत्री का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए तगड़ा झटका है। भारतीय टीम खिताब की रक्षा के लिए मैदान में उतरेगी। पिछले साल उसने सीरिया को हराकर यह खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।