Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

समरवीरा का विकेट गिरा, श्रीलंका लक्ष्य से 195 रन दूर (लीड-1)

कप्तान कुमार संगकारा के साथ चौथे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी करने वाले समरवीरा ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। उनका विकेट 277 रन के कुल योग पर गिरा।

खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने चार विकेट के नुकसान पर 297 रन बना लिए थे। संगकारा 92 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने 12 रन बनाए थे। संगकारा ने अपनी 202 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।

श्रीलंकाई टीम को जीत के लिए 195 रनों की दरकार है जबकि उसके छह विकेट सुरक्षित हैं। मेजबान टीम के पास बल्लेबाजी के लिए पांचवें दिन के 52 ओवर शेष हैं।

श्रीलंका ने मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। संगकारा 50 रन पर नाबाद लौटे थे जबकि समरवीरा ने 20 रन बनाए थे।

मैच के तीसरे दिन गुरुवार को पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित कर दी थी। पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 66 रनों की बढ़त मिली थी।

इस तरह वह कुल 491 रनों की बढ़त के साथ श्रीलंका के सामने 492 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहा। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+