स्टीवर्ट सिंक ने ब्रिटिश ओपन गोल्फ खिताब जीता
टर्नबरी (स्कॉटलैंड), 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्टीवर्ट सिंक ने एलिसा क्रेग गोल्फ कोर्स पर आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिटिश ओपन गोल्फ खिताब जीत लिया है। सिंक ने रविवार को मुकाबले के अंतिम दिन फोर होल प्ले-ऑफ के जरिए टॉम वॉटसन को पीछे छोड़ा। इस तरह वॉटसन का छठी बार यह खिताब जीतकर इतिहास कायम करने का सपना धरा का धरा रह गया।
शुरुआती तीन दिनों तक आगे चलने वाले वॉटसन और सिंक चौथे दिन 72 होल के बाद टूर-अंडर 208 के स्कोर के साथ बराबरी पर रहे। इस तरह दोनों खिलाड़ियों को फोर होल प्ले-ऑफ में हिस्सा लेना पड़ा। इसी के जरिए चैंपियन का फैसला हो सकता था।
36 साल के सिंक ने फोर होल प्ले-ऑफ पांच शॉट के अंतर से जीता। सिंक ने 17वें और 18वें होल पर बर्डी लगाई जबकि 59 वर्षीय वॉटसन पांचवें होल पर बोगी, छठे होल पर पार, 17वें होल पर ट्रिपल बोगी और 18वें होल पर बोगी लगाने में सफल रहे।
वॉटसन ने वर्ष 1975 में जब अपना पहला ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था, तब सिंक की उम्र महज दो साल थी। सिंक का यह पहला मेजर खिताब है। सिंक पांच पार पीजीए टूर खिताब जीत चुके हैं। 2004 में उन्होंने डब्ल्यूजीसी खिताब भी जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications