देना है तो मेरे पापा प्रकाश पादुकोण को दो भारत रत्न : दीपिका पादुकोण

जब से ये खबर आयी है कि खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को पीएमओ ने हरी झंडी दे दी है, अब बस सिर्फ प्रस्ताव को सबकी हां का इंतजार है, तब से ही रोज नये नाम देश के सर्वोच्च सम्मान के लिए याद दिलाये जा रहे हैं। हालांकि भारत रत्न के नियमावली में संशोधन इसलिए करने की बात हो रही है क्योंकि लोग चाहते हैं कि ये सम्मान सचिन तेंदुलकर को मिले।

जबकि जहां कुछ लोग ये मांग कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस सम्मान को पहले हॉकी के पुरोधा ध्यानचंद को मिलना चाहिए। इस बीच एक आवाज और उठी है और वो है सिने तारिका दीपिका पादुकोण की, जिन्होंने भी मांग की है कि भारत रत्न के लिए उनके पापा यानी प्रकाश पादुकोण को मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि प्रकाश पादुकोण भारत के चर्चित बैंडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने भी इस खेल को नई ऊंचाईयां और पहचान दी है। हालांकि दीपिका ने ये भी कहा कि भारत रत्न सचिन और ध्यानचंद दोनों को भी मिलना चाहिए, दोनों ही महान खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें कि प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म 10 जून, 1955 को हुआ था, इन्होंने ही सबसे पहले यह दिखाया था कि चीनियों का मुकाबला कैसे किया जा सकता है। 1989 में कुआलालंपुर में विश्व कप फाइनल में हान जियान को 15-0 से ध्वस्त किया था। ये भारत के पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑल इंग्लैंड चैपिंयनशिप जीती थी। इन्हें 1982 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

Story first published: Wednesday, July 27, 2011, 14:54 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2011
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+