नागपुर टेस्ट : न्यूजीलैंड पर हार का संकट गहराया
पहली पारी में 566 रन (घोषित) बनाने वाली भारतीय टीम ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक 24 रन के कुल योग पर टिम मिशिंटॉस के रूप में एक कीवी बल्लेबाज को पेवेलियन लौटा दिया था। चौथे दिन पहले सत्र के शुरुआती मिनटों में न्यूजीलैंड के चार और बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए।
कीवी टीम ने पहली पारी में 193 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम ने तीसरे दिन के राहुल द्रविड़ (191) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (98) की शानदार पारियों की बदौलत अंतिम सत्र में आठ विकेट पर 566 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 373 रनों की बढ़त मिली।
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया था जबकि दूसरा मुकाबला हैदराबाद में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 23, 2010, 11:00 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications