वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक डियामांती को श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 श्रंखला के लिए भी टीम में जगह दी गई है। डियामांती फिलहाल अपने देश की 'ए' टीम के साथ भारत दौरे पर हैं।
किवी टीम के कोच एंडी मोल्स ने कहा है कि एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर डियामांती टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 22 सितंबर से छह अक्टूबर तक होना है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार है : डेनियल विटोरी (कप्तान), शेन बांड, नील ब्रूम, इयान बटलर, ब्रेंडन डियामांती, ग्रांट इलियट, मार्टिन गुपटिल, गारेथ हॉपकिंस, ब्रेंडन मैक्लम, कइल मिल्स, जैकब ओरम, जीतन पटेल, जेसी राइडर, रॉस टेलर, डरेल टफी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।