कोलकाता, 22 अगस्त (आईएएनएस)। क्रिकेट एसोसिएशन आफ बंगाल (कैब) ने शनिवार को पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को किक्रेट विकास समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है।
कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कैब के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने इस फैसले की घोषणा की। डालमिया ने कहा कि पैनल राज्य में क्रिकेट के विकास का मास्टर प्लान तैयार करेगा।
गांगुली ने शनिवार को पहली बार कैब की कार्यकारी समिति की बैठक में हिस्सा लिया।
किक्रेट विकास समिति के अन्य सदस्यों में अशोक मल्होत्रा, प्रणब राय और अरुण लाल शामिल हैं। यह समिति चयनकर्ताओं की रिपोर्ट की भी समीक्षा करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।