French Open: जीत के साथ पीवी सिंधु ने की शुरुआत, सुभंकर भी अगले दौर में पहुंचे
नई दिल्ली: विश्व चैंपियन पी वी सिंधु ने मंगलवार को पेरिस में महिला सिंगल के पहले दौर में मिशेल ली पर आसान जीत के साथ अपने फ्रेंच ओपन अभियान की शुरुआत की।
दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी सिंधु ने संघर्षपूर्ण मुकाबले ली को 44 मिनट तक चले मैच में 21-15 21-13 से हराया।
ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु का मंगलवार के मैच से पहले दुनिया की आठवें नंबर के खिलाड़ी से 5-2 हेड टू हेड रिकॉर्ड था। सिंधु ने अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ली को हराया था।
सिंधु बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सिंगापुर की दुनिया की 26 वें नंबर की खिलाड़ी जिया मिन से भिड़ेगी। अगस्त में अपने पहले विश्व चैंपियनशिप खिताब को जीतने के बाद से, सिंधु ने शानदार प्रदर्शन नहीं किया है, क्योंकि वह तीन टूर्नामेंट में दूसरे दौर को पार करने में विफल रही थीं।
वह पिछले महीने क्रमशः चाइना ओपन और कोरिया ओपन के दूसरे और पहले दौर में लड़खड़ा गई। जबकि पिछले हफ्ते डेनमार्क ओपन में कोरिया की एन सी यंग के खिलाफ सीधे गेम में सिंधु दूसरे दौर में बाहर हो गईं।
दूसरी ओर पुरुषों के सिंगल मुकाबले में, सुभंकर डे ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को दूसरे दौर में आगे बढ़ते हुए हरा दिया।
दुनिया के 42 वें नंबर के खिलाड़ी ने एक घंटे 18 मिनट के पहले दौर के मैच में अपने विश्व के 17 वें नंबर के प्रतिद्वंद्वी को 15-21 21-14 21-17 से हराया।
यह सुभंकर की विश्व के नंबर तीन इंडोनेशियाई खिलाड़ी पर दूसरी जीत थी, इस साल मार्च में इंडिया ओपन में भारतीय ने 14-21 22-20 21-11 से जीत दर्ज की थी। शुभंकर को पिछले साल न्यूजीलैंड ओपन में सुगियार्तो से हार का सामना करना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
