For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

French Open: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं पीवी सिंधु और साइना नेहवाल

पेरिस। फ्रेंच ओपन 2019 महिला एकल के क्वॉर्टर फाइनल मैच में भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल क्वार्टल फाइनल मुकाबलों में हारकर बाहर हो गईं हैं। सिंधु को ताइवान की ताई जू यिंग से हार गईं। 74 मिनट चले इस खेल में यिंग ने सिंधु को 16-21, 26-24, 17-21 से हराया। सिंधु और ताइवान की यिंग के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। सिंधु पहले 18 मिनट में ही 1-0 से यिंग से पीछे रहीं। दूसरे सेट में सिंधु की मजबूत शुरुआत के साथ 8-5 की लीड ली, लेकिन यिंग ने फिर सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए अपना सुरक्षात्मक खेल जारी रखा।

सेकंड सेट में सिंधु की सधी हुई शुरुआत रही और उन्होंने 8-5 की लीड भी ले ली थी लेकिन इसके बाद यिंग ने एक बार फिर सेट में वापसी की। सिंधु ने लगातार हमले जारी रखे लेकिन यिंग ने अपना डिफेंसिव खेल जारी रखा। 24 मिनट चले फाइनल सेट में सिंधु तमाम कोशिशों के बावजूद यिंग से यह सेट 17-21 से हार गईं। इसके साथ ही सिंधु की फ्रेंच ओपन की चुनौती खत्म हो चुकी है। बता दें कि इससे पहले साइना नेहवाल भी साइना नेहवाल कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद कोरिया के एन सी यंग से हारकर फ्रेंच ओपन के महिला एकल से बाहर हो चुकी हैं।

इसके अलावा एक अन्य महिला एकल क्वार्टरफाइनल में कोरिया की एएन यंग से सीधे गेम में साइना नेहवाल भी बाहर हो गईं।

49 मिनट के रोमांचकारी मुकाबले के बाद 20-22 21-23 से साइना दुनिया की 16वीं नंबर की खिलाड़ी से हार गईं।

इस साल अप्रैल में बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में अंतिम आठ में जगह बनाने के बाद से यह उनकी पहली क्वार्टरफाइनल उपस्थिति थी। साइना चीन, कोरिया और डेनमार्क में पिछले तीन टूर्नामेंट में पहले दौर में हार गईं थीं।

साइना शुरुआती खेल में जल्दी ही बैकफुट पर चली गईं और यंग ने 7-2 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी ने धीरे-धीरे इस अंतर को 7-8 तक सीमित कर दिया था और एक समय में कुछ समय के लिए 15-12 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन कोरियाई प्रतिद्वंदी ने जल्द ही अपना रास्ता बना लिया।

साइना का अगला मैच अब 29 अक्टूबर से शुरू होने वाले सार्लोर्क्स ओपन में होगा।

शेट्टी, रैंकिरेड्डी आगे बढ़े-

चिराग शेट्टी और सातविकसराज रैंकीरेड्डी की युगल जोड़ी ने डेनमार्क की जोड़ी किम अस्ट्रुप और एंडर्स स्काररुप रासमुसेन को 21-13, 22-20 से हराकर क्वार्टर फाइनल में हराने के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम काफी दमदार तरीके से जीता और उन्होंने लगभग 39 मिनट में पूरा मैच ही खत्म कर दिया।

Story first published: Saturday, October 26, 2019, 8:08 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+