आस्ट्रेलिया ने भोजनकाल तक बनाए 8 विकेट पर 208 रन (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक नेथन हॉरिट्ज और बेन हिफेनहास खाता खोले बिना विकेट पर थे। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने चार विकेट चटकाए हैं जबकि ग्राम अनियंस को तीन सफलता मिली है। एक विकेट ग्रीम स्वान के खाते में गया है।
मैच के पहले दिन गुरुवार को भारी बारिश के कारण 30 ओवरों का खेल ही संभव हो सका था। आस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे। शेन वॉटसन 62 और कप्तान रिकी पोंटिंग 17 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।
दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही वॉटसन अपने एक दिन पहले के व्यक्तिगत योग में एक भी रन जोड़े बिना ही पेवेलियन लौट गए। उन्हें ग्राहम अनियंस की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिया गया। आस्ट्रेलिया का यह विकेट 126 के कुल योग पर गिरा।
इसी योग पर अनियंस ने माइकल हसी को भी पेवेलियन लौटा दिया। हसी खाता भी नहीं खोल सके। हसी की विदाई के बाद पोंटिंग और माइकल क्लार्क ने कुल योग को 163 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसी योग पर पोंटिंग अनियंस के तीसरे शिकार बने।
पोंटिंग ने 47 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाए। अब पारी को संवारने की जिम्मेदारी क्लार्क और मार्कस नॉर्थ के कंधों पर आ गई।
दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़े लेकिन क्लार्क के 29 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट होने के साथ यह साझेदारी टूट गई। क्लार्क का विकेट 193 रन के कुल योग पर गिरा। उन्हें जेम्स एंडरसन की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिया गया।
क्लार्क के आउट होने के बाद नॉर्थ (12), विकेटकीपर बल्लेबाज ग्राहम मनाउ (8) और मिशेल जानसन (0) सस्ते में पेवेलियन लौट गए। ये तीनों विकेट एंडरसन के खाते में गए।
आस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट मैच के पहले दिन साइमन कैटिच के रूप में गंवाया था। कैटिच ने 48 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 46 रन बनाए थे। कैटिच का विकेट ग्रीम स्वान के खाते में गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications