French Open Superseries: चीन की चेन यूफेई को हराकर भारतीय शटलर पीवी सिंधु पहुंचीं सेमीफाइल में
नई दिल्ली। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने चीन की चेन यूफेई को हरा दिया है। इसी के साथ वह फ्रेंच ओपन सुपरसीरीज के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। यह मैच फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेला जा रहा है। इस मैच में पीवी सिंधु शुरू से ही चेन यूफेई पर हावी रहीं और आखिरकार उन्हें जीत भी हासिल हुई। पीवी सिंधु ने पहले सेट 21-14 से आसानी से जीत लिया। दूसरे सेट में चेन यूफेई ने उन पर थोड़ा दबाव तो बनाया, लेकिन जल्द ही सिंधु ने वापसी कर ली। उन्होंने दूसरा सेट भी 21-14 से जीत लिया और मैच अपने नाम कर लिया। यहां आपको बता दें कि दुनिया की 10वें नंबर की चेन यूफेई ने पीवी सिंधु को डेनमार्क ओपन के पहले राउंड में ही हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था, लेकिन इस बार पीवी सिंधु ने अपना बदला ले लिया और उन्हें हरा दिया।
सेमीफाइनल में पीवी सिंधु की भिडंत दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून और इंडोनेशिया की अकाने यामागुची के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा। आपको बता दें कि यामागुची ने भारत की सायना नेहवाल को दूसरे दौर में मात दी और फिर यहां पहुंची हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
