Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दोस्ताना मुकाबले के लिए ओवन को इंग्लैंड टीम में जगह नहीं

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'संडे टाइम्स' के मुताबिक इंग्लैंड टीम के कोच फैबियो कापेलो ने यह कहते हुए ओवन को इस मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया है कि उन्होंने पिछले 18 महीनों से एक भी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है।

अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर काबिज ओवन ने हाल ही में लिवरपूल से संबंध तोड़ प्रीमियरशिप की मौजूदा चैंपियन टीम मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करार किया है।

कापेलो का मानना है कि युनाइटेड के साथ ओवन का करार काफी सफल रहेगा और वह आने वाले मैचों के लिए इंग्लिश टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगे।

कापेलो ने कहा, "ओवन के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह युवा हैं और उनके पास अनेक मौके हैं। मुझे आशा है कि वह प्रीमियरशिप में गोल करके चैंपियंस लीग के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+