Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को हराया, श्रृंखला पर भी कब्जा

रोसेउ (डोमिनिका), 29 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने मंगलवार को एकदिवसीय श्रंखला के दूसरे मैच में मोहम्मद अशरफुल और सकीबुल हसन की बेहतरीन पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ एक मैच शेष रहते ही मेहमान टीम ने श्रृंखला अपने नाम कर ली।

स्थानीय विंडसर पार्क क्रिकेट मैदान पर बांग्लादेश को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 49 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ओर से हसन ने 65 और अशरफुल ने 64 रनों की पारी खेली। अशरफुल का लगातार यह दूसरा अर्धशतक था। हसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इसे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 274 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से ट्रैविस डोवलिन ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली।

गौरतलब है कि रविवार को खेले गए श्रृंखला के पहले मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 52 रनों से हरा दिया था। पिछले दिनों दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला मे भी बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 2-0 से शिकस्त दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+