Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे दिन की शुरुआत में ही आस्ट्रेलिया को लगे 2 झटके (लीड-1)

मैच के पहले दिन गुरुवार को भारी बारिश के कारण 30 ओवरों का खेल ही संभव हो सका था। आस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे। शेन वॉटसन 62 और कप्तान रिकी पोंटिंग 17 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।

दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही वॉटसन अपने एक दिन पहले के व्यक्तिगत योग में एक भी रन जोड़े बिना ही पेवेलियन लौट गए। उन्हें ग्राहम अनियंस की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिया गया। आस्ट्रेलिया का यह विकेट 126 के कुल योग पर गिरा।

इसी योग पर अनियंस ने माइकल हसी को भी पेवेलियन लौटा दिया। हसी खाता भी नहीं खोल सके। आस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट मैच के पहले दिन साइमन कैटिच के रूप में गंवाया था। कैटिच ने 48 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 46 रन बनाए थे। कैटिच का विकेट ग्रीम स्वान के खाते में गया था।

खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए थे। पोंटिंग 45 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि 14 रन पर उनका साथ दे रहे माइकल क्लार्क ने 30 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+